Maurya Vansh GK

Maurya Vansh GK, History of maurya samaj in hindi, Maurya vansh ka itihas, Maurya Samrajya objective question in hindi, Mauryan Empire in Hindi,

चंद्रगुप्त मौर्य चाणक्य की सहायता से अंतिम नंद वंश के शासक धननंद को पराजित कर 25 वर्ष की आयु में (322 ईसा पूर्व) मगध के सिंहासन पर आसीन हुआ और मौर्य साम्राज्य की स्थापना की। ब्राह्मण साहित्य चंद्रगुप्त मौर्य को शूद्र कुलोतपत्ति बताते हैं जबकि बौद्ध और जैन साहित्य उसे छत्रिय बताते हैं। विशाखदत्त कृत मुद्राराक्षस नाटक में उसके लिए वृषल (निम्न कुल नाम) का प्रयोग किया गया है। 
चंद्रगुप्त मौर्य ने व्यापक विजय करके प्रथम अखिल भारतीय साम्राज्य की स्थापना की। Maurya Vansh GK

 मौर्य राजवंश का इतिहास-

चंद्रगुप्त मौर्य ने तत्कालीन यूनानी शासक सेलुकस निकेटर को पराजित किया। संधि हो जाने पर सेलुकस ने चंद्रगुप्त मौर्य से 500 हाथी लेकर बदले में पूर्वी अफगानिस्तान, बलूचिस्तान और सिंध नदी के पश्चिम का क्षेत्र उसे दे दिया था। चंद्रगुप्त मौर्य के विशाल साम्राज्य में काबुल, हेरात, कंधार, बलूचिस्तान, पंजाब, गंगा यमुना का दोआब, बिहार, बंगाल, गुजरात, विंध्य और कश्मीर का भूभाग भी सम्मिलित था। तमिल ग्रंथ अह्नानूर और मुरनानूर से ज्ञात होता है कि दक्षिण भारत पर भी उसने आक्रमण किया था। वृद्धावस्था में चंद्रगुप्त मौर्य ने जैन मुनी भद्रबाहु से जैन दीक्षा ली थी और श्रवणबेलगोला में 298 ईसा पूर्व में उपवास द्वारा अपना शरीर त्याग दिया था। Maurya Vansh GK

मौर्य वंश (Maurya Vansh) के अध्ययन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण कौटिल्य रचित ग्रंथ अर्थशास्त्र है। मौर्य साम्राज्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मेगस्थनीज द्वारा रचित इंडिका से प्राप्त होती है। मेगास्थनीज यूनानी शासक सेल्यूकस का दूत  था। मेगास्थनीज के अनुसार भारतीय समाज सात जातियों में बटा हुआ था तथा भारत में दास प्रथा नहीं थी। यूनानी ग्रंथों में चंद्रगुप्त मौर्य के लिए "सेंडोकोट्स" तथा "एन्ड्रोकोट्स" नाम का प्रयोग हुआ है। सबसे पहले विलियम जोंस ने सैंड्रोकोट्स की पहचान चंद्रगुप्त मौर्य से की। Maurya Vansh GK

Maurya kal history in hindi

 

  • मौर्य वंश में दीवानी न्यायालय "धर्मस्थीय" तथा फौजदारी न्यायालय "कंटक शोधन" मौजूद थे। Maurya Vansh
  • गुप्तचर विभाग के प्रमुख को "महामात्यसर्प"  कहा जाता था। अर्थशास्त्र में गुप्त चर को गूढ़  पुरुष कहा गया है। 
  • एक स्थान पर कार्य करने वाले गुप्तचर को संस्था और भर्मणशील गुप्तचर  को संचारा कहा जाता था। 
  • प्रांतों के प्रशासक कुमार, आर्य पुत्र या राष्ट्रिक कहलाते थे। 
  • मेगस्थनीज  के अनुसार नगर का प्रशासन 30 सदस्यों का एक समूह करता था जो 6   समितियों में विभक्त था। प्रत्येक समिति में 5 सदस्य होते थे। Maurya Vansh GK
  • मौर्य प्रशासन में स्त्रियों को भी शामिल किया जाता था। चतुर स्त्रियां गुप्तचर होती थी। 
  • चंद्रगुप्त के समय सौराष्ट्र प्रांत के राज्यपाल पुष्य गुप्त वैश्य ने सुदर्शन झील का निर्माण कराया था। 
  • अशोक के समय सौराष्ट्र के राज्यपाल तुषास्य  ने सुदर्शन झील की मरम्मत करवाई तथा पानी के निकास के लिए नहर का निर्माण करवाया था। 
  • "अदेव मात्रिक" अर्थात वह भूमि जिस पर बिना वर्षा  के भी अच्छी खेती होती थी, उसे अच्छा माना जाता था। 
  • मौर्य काल में सोने के सिक्के को सुवर्ण या निष्क,  चांदी के सिक्के को पण तथा ताबे के सिक्कों को माषक कहते थे। Maurya Vansh GK
  • History of maurya samaj in hindi
.

मौर्य राजवंश के प्रमुख शासक-

1-चन्द्रगुप्त मौर्य – 322 ईसा पूर्व से 298 ईसा पूर्व तक। 
2-बिन्दुसार – 298  ईसा पूर्व से 273 ईसा पूर्व तक। 
3-अशोक – 273 ईसा पूर्व से 232 ईसा पूर्व तक। 
4-कुणाल – 232 ईसा पूर्व से 228 ईसा पूर्व तक। 
5-दशरथ –228 ईसा पूर्व से 224 ईसा पूर्व तक। 
6-सम्प्रति – 224 ईसा पूर्व से 215 ईसा पूर्व तक। 
7-शालिसुक –215 ईसा पूर्व से 202 ईसा पूर्व तक। 
8-देववर्मन् – 202 ईसा पूर्व से 195 ईसा पूर्व तक। 
9-शतधन्वन्– 195 ईसा पूर्व से 187 ईसा पूर्व तक। 
10-बृहद्रथ– 187 ईसा पूर्व से 185 ईसा पूर्व तक। 

 

मौर्य काल से पूछे जाने वाले अति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर-

चाणक्य का अन्य नाम क्या था- विष्णुगुप्त 

वह शासक कौन था जिसने राज सिंहासन पर बैठने के लिए अपने बड़े भाई सुसीम की हत्या की थी- अशोक। 

सम्राट अशोक की वह पत्नी कौन थी जिसने उसको प्रभावित किया था-  कारुवाकी। 

अशोक ने अपने सभी अभिलेखों में एकरूपता से किस प्राकृत का प्रयोग किया है- अर्धमगधी। 

बिंदुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहां भेजा था- तक्षशिला। 

वह व्यक्ति कौन है जिसका नाम देवान प्रियदर्शी भी था- अशोक। 

Maurya vansh ka itihas

कौटिल्य किस का प्रधानमंत्री था- चंद्रगुप्त मौर्य का। 

कलिंग विजय के उपरांत अशोक महान ने किस धर्म को अंगीकार कर लिया था- बौद्ध धर्म। 

चंद्रगुप्त के शासन विस्तार में किसने मुख्य रूप से मदद की थी- चाणक्य ने। 

सांची किस कला व मूर्तिकला का निरूपण करता है- बौद्ध। 

प्राचीन भारत का प्रसिद्ध शासक जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म को अपनाया था-  चंद्रगुप्त मौर्य। 

मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की थी- चंद्रगुप्त मौर्य ने। 

Maurya vansh ki sthapna kab hui- 322  ईसा पूर्व में (चन्द्रगुप्त मौर्य ने की थी )

मौर्य साम्राज्य में प्रचलित मुद्रा का नाम क्या था- पण।  

अशोक का उत्तराधिकारी कौन था-  कुणाल। 

मुद्राराक्षस का लेखक निम्न में से कौन है-  विशाखदत्त। 

मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीता- चंद्रगुप्त मौर्य। 

अर्थशास्त्र के लेखक किसके समकालीन था- चंद्रगुप्त मौर्य के। 

नंद वंश के पश्चात मगध पर किस राजवंश ने शासन किया- मौर्य वंश ने। 

मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र कौन सा था- तक्षशिला। 

मेगस्थनीज की पुस्तक का क्या नाम था- इंडिका। 

जिसके ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य को विशिष्ट रूप से वर्णन हुआ है वह है- विशाखदत्त। 

वह स्रोत, जिसमें पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन उपलब्ध है- इंडिका। 

अशोक के शिलालेखों में प्रयुक्त भाषा कौन सी है- प्राकृत।  

history of maurya samaj in hindi

कलिंग युद्ध की विजय तथा  क्षत्रियों का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में है-शिलालेख XIII

प्रसिद्ध यूनानी राजदूत मेगास्थनीज भारत में किसके दरबार में आए था- चंद्रगुप्त मौर्य के। 

चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को कब पराजित किया था- 305 ईसा पूर्व में। 

अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा और लिपि में है- प्रकृत व ब्राह्मी। 

किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के लिए विर्षल (निम्न कुल)शब्द का प्रयोग किया गया है-मुद्राराक्षस। 

मेगास्थनीज ने भारतीय समाज को कितने श्रेणियों में बांटा था-

पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाई थी- चंद्रगुप्त मौर्य ने। 

पाटलिपुत्र में स्थित चंद्रगुप्त का महल किसका बना हुआ था- लकड़ी का। 

किस अभिलेख से यह साबित होता है कि चंद्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत तक फैला हुआ था- रूद्रमन व जूनागढ़ अभिलेख। 

प्रथम भारतीय साम्राज्य स्थापित किया गया- चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा। 

उत्तरांचल में अशोक का एक शिलालेख स्थित है- कालसी में। 

सांची का स्तूप किसने बनाया बनवाया था- अशोक ने। 

अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था- जेम्स प्रिंसेप। 

श्रीनगर की स्थापना किस मौर्य शासक ने की थी- अशोक। 

किस ग्रंथ में शूद्रों के लिए आर्य शब्द का प्रयोग हुआ है- अर्थशास्त्र में। 

किसने पाटलिपुत्र को पोलीब्रोथा कहा था- मेगास्थनीज ने। 

मौर्य काल में गुप्तचरों को क्या कहा जाता था- गूढ़ पुरुष। 

अशोक के बारे में जानने के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्रोत क्या है- शिलालेख। 

अशोक के काल में कौन सी लिपि दक्षिण भारत में परिवर्तित हुई थी-  ब्राह्मी। 

भारतीय लिखने की कला नहीं जानते यह किसकी उक्ति है- मेगास्थनीज की। 

अशोक द्वारा कलिंग पर चढ़ाई की जानकारी के लिए कौन सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है-13वां वृहद शिलालेख। 

किस शिलालेख में अशोक ने घोषणा की है कि "सारी प्रजा मेरी संतान है"- पृथक कलिंग शिलालेख। 

कौन सी घोषणा युद्ध और हिंसा के प्रति अशोक के आंतरिक दुःख  को स्पष्ट करता है- कलिंग का पृथक शिलालेख। 

मौर्य काल में सीता से क्या तात्पर्य है- राजकीय भूमि से प्राप्त आय। 

कौटिल्य द्वारा रचित "अर्थशास्त्र" कितने अधिकरणों में विभाजित है- 15