Ling in Hindi Wednesday 19th of February 2025
Ling in Hindi, list of stirling and pulling in Hindi, लिंग की परिभाषा, भेद और उदाहरण, Hindi grammar ling worksheets. लिंग किसे कहते हैं.pulling shabd, हाथी का स्त्रीलिंग, गुरु का स्त्रीलिंग, सम्राट का स्त्रीलिंग, कवि का स्त्रीलिंग, पुल्लिंग स्त्रीलिंग।
संज्ञा के जिस रुप से किसी वस्तु की जाति पुरुष अथवा स्त्री का बोध होता है उसे लिंग कहते हैं। लिंग संस्कृत भाषा का एक शब्द है, जिसका अर्थ होता है चिन्ह या निशान। चिह्न या निशान किसी संज्ञा का ही होता है।
हिंदी व्याकरण में दो प्रकार के लिंग होते हैं।
१-पुल्लिंग
२-स्त्रीलिंग
१-पुल्लिंग:- संज्ञा के जिस रुप से पुरुष या नर का बोध हो उसे पुल्लिंग
कहते हैं। जैसे-
बालक पड़ता है।
कुत्ता दौड़ता है। यहां बालक और कुत्ता पुलिंग है।
स्त्रीलिंग:- संज्ञा के जिस रुप से किसी वस्तु की स्त्री या मादा जाति का बोध होता है उसे स्त्रीलिंग कहते हैं। जैसे-
श्यामा गाती है।
पुस्तक लुभावनी है। यहां श्यामा और पुस्तक स्त्रीलिंग है।
नपुंसक लिंग का हिंदी भाषा में प्रचलन नहीं है।
धातु, अन्न, माह, दिवस, तारे, ग्रह, रत्न, देश, शहर, पहाड़, वृक्ष, इतियदि के नाम पुलिंग होते हैं। अपवाद के रूप में पृथ्वी, चांदी, मूंग, अरहर, मकई, दाल, इमली, काशी, मथुरा, अयोध्या आदि स्त्रीलिंग है।
इसके अलावा आकारांत शब्द जैसे- छाता, लोटा, तनुजा आदि तथा ईकारांत धोबी, कुर्मी आदि पुलिंग शब्द होते हैं।
पा, त्व, आव, पन वाले भाववाचक शब्द जैसे बुढ़ापा, लड़कपन इत्यादि पुलिंग शब्द होते हैं।
नदियों के नाम जैसे गंगा, यमुना, सरस्वती तथा तिथियों के नाम जैसे दूज, चौथ, इत्यादि स्त्रीलिंग शब्द है। अपवाद के रूप में सिंधु, ब्रह्मपुत्र, तथा सोन नदियां पुलिंग हैं।
आकारांत शब्द जैसे- डलिया, खटिया, डिबिया आदि तथा ईकारांत शब्द जैसे रोटी, लाठी, कुर्सी आदि स्त्रीलिंग शब्द है। अपवाद के रूप में घी, पानी, हाथी शब्द पुलिंग है।
वट, हट, न्त, आई वाले भाववाचक शब्द जैसे- बनावट, घबराहट, मनगढ़ंत, शिष्टता, आदि स्त्रीलिंग शब्द है।
हाथी का स्त्रीलिंग- हथिनी
गुरु का स्त्रीलिंग- गुरुआइन
सम्राट का स्त्रीलिंग- साम्राज्ञी
कवि का स्त्रीलिंग- कवयित्री
पुल्लिंग स्त्रीलिंग
प्रिय प्रिया
सुत सुता
शिष्य शिष्या
वृद्ध वृद्धा
ब्राह्मण - ब्राह्मणी
ठाकुर ठकुराइन
पंडित पंडिताइन
दुबे दुबाइन
गुड्डा गुड़िया
सुत सुता
चूहा चुहिया
एकाकी एकाकिनी
शिष्य शिष्या
उँट उँट्नी
बाघ बाघिन
बच्छा बछिया
आचार्य आचार्या
तपस्वी तपस्विनी
बूड्ढा बुढिया
यशस्वी यशस्विनी
कबुतर कबुतरनी
स्वामी स्वामिनी
सिंह सिंहनी
महाशय महाशया
बन्दर बन्दरिया
बेटा बिटिया