Hindi vyakaran

Hindi vyakaran – Hindi grammar notes – General hindi vyakaran,hindi vyakaran pdf,hindi grammar pdf,हिन्दी व्याकरण,हिंदी व्याकरण ,हिंदी ग्रामर,Hindi vyakaran Notes

hindi vyakaran pdf download, hindi vyakaran class 9, hindi vyakaran app, hindi vyakaran book ncert, hindi vyakaran sandhi, hindi vyakaran samas, hindi vyakaran class 10

Hindi grammar notes

व्याकरण वह विधा है जिसके द्वारा किसी भाषा का शुद्ध बोलना या लिखना जाना जाता है। व्याकरण भाषा की व्यवस्था को बनाए रखने का काम करते हैं। व्याकरण भाषा के शुद्ध एवं अशुद्ध प्रयोगों पर ध्यान देता है। हिंदी व्याकरण, हिंदी भाषा को शुद्ध रूप में लिखने और बोलने संबंधी नियमों का बोध कराने वाला शास्त्र है। Hindi grammar

Hindi vyakaran

Hindi vyakaran

Varn (वर्ण )

वर्ण (Varn) किसे कहते है ?

“भाषा की वह छोटी से छोटी ध्वनि जिसको टुकड़े न किया जा सके वह वर्ण कहलाता है”

प्राथमिक लिखित स्वरूप का वर्ण कहलाता है। देवनागरी वर्णमाला में कुल 46 वर्ण हैं, जिनमें से 11 स्वर , 33 व्यंजन , एक अनुस्वार (अं) और एक विसर्ग (अ:) सम्मिलित है।

Swar (स्वर )-

स्वर (Swar) किसे कहते हैं ?

जिन वर्णों को बोलने में किसी की सहायता न लेनी पड़े उन्हें स्वर कहते है ।”स्वर उन ध्वनियों को कहते हैं जो बिना किसी अन्य वर्णों की सहायता के उच्चारित किये जाते हैं “।

हिन्दी भाषा में कुल ग्यारह स्वर होते हैं । ये ग्यारह स्वर इस प्रकार हैं –
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ।
‘अं’ और ‘अः’ को स्वर में नहीं गिना जाता है। इन्हें अयोगवाह ध्वनियाँ कहा जाता है।

लघु स्वर-अ, इ, उ, ऋ।
दीर्घ स्वर- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।

अयोगवाह -यह दो होते हैं।
अं, अः
अं को अनुस्वार कहते हैं
अ: को विसर्ग कहते हैं

Vyanjan (व्यंजन)-

व्यंजन किसे कहते हैं ?

जिन वर्णों के पूर्ण उच्चारण के लिए स्वरों की सहायता ली जाती है उन्हें व्यंजन कहते हैं। ये संख्या में 33 हैं। इसके निम्नलिखित तीन भेद हैं

१-स्पर्श-इनको पाँच वर्गों में रखा गया है तथा हर वर्ग में पाँच-पाँच व्यंजन हैं। हर वर्ग का नाम पहले वर्ग के अनुसार रखा गया है जैसे:

  1. कवर्ग- क् ख् ग् घ् ङ्
  2. चवर्ग- च् छ् ज् झ् ञ्
  3. टवर्ग- ट् ठ् ड् ढ् ण् (ड़् ढ़्)
  4. तवर्ग- त् थ् द् ध् न्
  5. पवर्ग- प् फ् ब् भ् म्

२- अंतःस्थ-ये चार हैं: य् र् ल् व्

३- ऊष्म-ये चार हैं- श् ष् स् ह्

Sanyukt vyanjan (संयुक्त व्यंजन)-

क्ष – क् + ष्
त्र – त् + र्
ज्ञ – ज् + ञ्
श्र – श् + र्

Varno ka uchchaaran sthaan (वर्णों का उच्चारण स्थान )

क्रमांकउच्चारण स्थानस्वरस्पर्श व्यंजनअन्तस्थ व्यंजनउतम व्यंजन
1  कंठअ,आक,ख,ग,घ,ङ
2   तल्व्यइ,ईच,छ,ज,झ,ञ
3   मूर्धन्यट,थ,ड,ढ,ण
4   दन्तत,थ,द,ध,न
5   ओष्टउ,ऊप,फ,ब,भ,म
6   नासिकअं अः
7   दन्तोष्ठ
8   कंठतल्व्यए,ऐ
9  कंठओष्ठओ,औ

Shabd (शब्द)-

वर्णों का सार्थक समूह शब्द कहलाता है। उदाहरण के लिए क, म और ल के मेल से ‘कमल’ बनता है जो एक खास किस्म के फूल का बोध कराता है। अतः ‘कमल’ एक शब्द है।

Vaaky (वाक्य )-

सार्थक शब्दों का क्रमबद्ध समूह वाक्य कहलाता है जैसे: कमल एक पुष्प है।

Bhaasha (भाषा )-

ध्वनि प्रतीकों की ऐसी व्यवस्था जिसके द्वारा व्यक्ति अपने भावों, विचारों को लिखकर या बोलकर व्यक्त कर सके उसे भाषा कहते हैं।

Learn more in Hindi vyakaran

1-संज्ञा

2-सर्वनाम

3-विशेषण

4-क्रिया-

5-कारक

6-संधि एवं संधि विच्छेद

7-समास

8-अलंकार 

9-छंद

10-रस

General hindi vyakaran

hindi vyakaran pdf

hindi grammar pdf

हिन्दी व्याकरण

हिंदी व्याकरण

हिंदी ग्रामर

4.2 (84%) 10 votes

Related Post

Gk Hindi