BPSC Syllabus

BPSC Syllabus in Hindi PDF, Download Latest BPSC PCS Preliminary and Main Exam Syllabus 2019-20, BPSC Prelims Exam Pattern, BPSC Exam Pattern and BPSC Mains Syllabus. BPSC Syllabus Latest news in hindi. BPSC Syllabus for PT and Mains Written Exam, What is the Pattern and Syllabus of BPSC prelims and mains Exam ?

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित पदों पर सफलता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को बिहार लोक सेवा आयोग का परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम का ज्ञान होना अति आवश्यक है। यदि उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न और परीक्षा के पाठ्यक्रम को भली भांति समझ जाते हैं, तो उन्हें अपनी तैयारी करने में कोई परेशानी नहीं होगी। BPSC Syllabus

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित पदों पर चयन के लिए BPSC तीन स्तरीय परीक्षा को आयोजित कराएगा। 
१-प्रीलिम्स परीक्षा (BPSC Prelims Exam)
२-मुख्य परीक्षा (BPSC Main exam)
३-इंटरव्यू (BPSC Interview)

उम्मीदवारों को मेरिट सूची में स्थान बनाने के लिए परीक्षा के सभी स्तरों को उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा।इन परीक्षा स्तरों में प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा लिखित रूप से सम्पन्न की जायेगी और इसके उपरांत उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। BPSC की प्रीलिम्स परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी। BPSC की प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। BPSC की मुख्य परीक्षा में कुल 900 अंक होंगे तथा मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। BPSC Syllabus in Hindi

BPSC Prelims Exam Pattern

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा दो घंटों की होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन का एक पत्र 150 अंकों का होगा। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन पत्र के प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। 
बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा (BPSC Prelims Exam) महज एक जांच परीक्षा होगी। जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अतः इसमें प्राप्त किए गए अंको का मुख्य परीक्षा से कोई संबंध नहीं होगा। इस परीक्षा में सिर्फ पास होना जरुरी है अर्थात इसके परीक्षा के लिए आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या कुल रिक्तियों की 10 गुनी होगी। 

BPSC Prelims Exam Pattern & Syllabus

इस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

परीक्षा का चरण

विषय

कुल अंक

समयावधि

प्रीलिम्स परीक्षा

सामान्य अध्ययन, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स

150

2 घंटे

 

BPSC Prelims Syllabus

 

 इस प्रश्न पत्र में ज्ञान विज्ञान के निम्नलिखित क्षेत्रों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। 

सामान्य विज्ञान- राष्ट्रीय तथा सामान्य विज्ञान, अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं। 
सामान्य भूगोल- बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहां की प्रमुख नदियां, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था, आजादी के पश्चात बिहार की अर्थव्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन, भारत का राष्ट्रीय आंदोलन तथा इसमें बिहार का योगदान। BPSC Syllabus

सामान्य मानसिक योग्यता को जांचने वाला प्रश्न-

सामान्य विज्ञान के अंतर्गत दैनिक अनुभव तथा परीक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान की सामान्य जानकारी तथा परिवोध पर ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसमें वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है। इतिहास के अंतर्गत विषय के सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में विषय की सामान्य जानकारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि वह बिहार के इतिहास की प्रमुख घटनाओं से परिचित होंगे। भूगोल विषय में भारत तथा बिहार के भूगोल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारत तथा बिहार का भूगोल के अंतर्गत देश के सामाजिक तथा आर्थिक भूगोल से संबंधित प्रश्न होंगे, जिनमें भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक साधनों की प्रमुख विशेषताएं सम्मिलित होगी। भारत की राजव्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था के अंतर्गत देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास तथा भारतीय योजना संबंधी जानकारी का परीक्षण किया जाएगा। भारत के राष्ट्रीय आंदोलन के  अंतर्गत 19वीं शताब्दी के पुनरुत्थान के स्वरूप और स्वभाव, राष्ट्रीयता का विकास तथा स्वतंत्रता प्राप्ति से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें।BPSC Syllabus in Hindi PDF

BPSC Syllabus,

.

BPSC Mains Exam Pattern 

बीपीएससी के मुख्य परीक्षा (BPSC Mains Exam) में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा जो बीपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा  (BPSC Prelims Exam) क्वालीफाई कर चुके होते हैं। बीपीएससी मुख्य परीक्षा के अंतर्गत कुल 4 पेपर होते हैं, जिसमें सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन- I,  सामान्य अध्ययन- II और एक वैकल्पिक विषय शामिल है। सामान्य हिंदी का पेपर केवल क्वालीफाइंग स्तर का होता है, इसका अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाता है। BPSC Syllabus

मेरिट लिस्ट का निर्धारण सामान्य अध्ययन- I,  सामान्य अध्ययन- II और वैकल्पिक विषय तथा साक्षात्कार के अंकों को जोड़कर तैयार किया जाएगा। BPSC Syllabus PDF

बीपीएससी मुख्य परीक्षा (BPSC Mains Exam) पेपर कोड, विषय, निर्धारित अंक तथा  समयावधि निम्न दिए गए प्रारूप के अनुसार होगा। 

पेपर कोड

विषय

निर्धारित अंक

समयावधि

      01.

सामान्य हिंदी (क्वालीफाइंग)

    100

    3 घंटे

      02.

सामान्य अध्ययन पेपर-1

     300

    3 घंटे

      03.

सामान्य अध्ययन पेपर-2

      300

    3 घंटे

      04.

वैकल्पिक पेपर

      300

    3 घंटे

 

Download Latest BPSC PCS Preliminary and Main Exam Syllabus 2019-20

 

सामान्य हिंदी (BPSC Mains Syllabus for General Hindi)

इस प्रश्न पत्र में प्रश्न बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक स्तर के होंगे।  इस परीक्षा में सरल हिंदी में अपने भावों को स्पष्टता एवं शुद्ध शुद्ध रूप में व्यक्त करने की क्षमता और सहज बोध शक्ति की जांच समझी जाएगी। BPSC Syllabus
बीपीएससी सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में अंको का विवरण निम्न प्रकार होगा। 

निबंध-30 अंक
व्याकरण-30 अंक
वाक्य विंन्यास-25 अंक
सारांश- 15 अंक

सामान्य अध्ययन पेपर-I (BPSC Mains Syllabus for General study paper-I)

1.भारत का आधुनिक इतिहास और भारतीय संस्कृति। 
2.राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व का वर्तमान घटना चक्र ।
3.सांख्यिकी विश्लेषण आलेखन और चित्रण। BPSC Syllabus

इस प्रश्न पत्र में आधुनिक भारत के इतिहास और भारतीय संस्कृति के अंतर्गत लगभग उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य भाग से लेकर देश के इतिहास की रूपरेखा के साथ साथ गांधी, रविंद्र और नेहरू से संबंधित प्रश्न भी सम्मिलित होंगे। बिहार के आधुनिक इतिहास के संदर्भ में प्रश्न इस क्षेत्र में पाश्चात्य शिक्षा के आरंभ और विकास से पूछे जाएंगे। इसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका से संबंधित प्रश्न रहेंगे। यह प्रश्न मुख्यतः संथाल विद्रोह, बिहार में 1857 विरसा का आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह तथा 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन से पूछे जाएंगे।  परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि वे मौर्य काल तथा पाल काल की कला और पटना कलम चित्रकला की मुख्य विशेषताओं से परिचित होंगे। सांख्यिकी विश्लेषण आरेखन और सचित्र निरूपण से संबंधित विषयों में सांख्यिकी आरेखन या चित्रात्मक रूप से प्रस्तुत सामग्री की जानकारी के आधार पर सहज बुद्धि का प्रयोग करते हुए कुछ निष्कर्ष निकालना और उसमें पाई गई कमियों, सीमाओं और असंगतिओं का निरूपण करने की क्षमता की परीक्षा होगी। BPSC Syllabus

 

सामान्य अध्ययन पेपर-II (BPSC Mains Syllabus for General study paper-II)

1.भारतीय राज्य व्यवस्था। 
2.भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत का भूगोल। 
3.भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव। BPSC Syllabus

इस प्रश्न पत्र में भारतीय राज व्यवस्था से संबंधित खंड में भारत की तथा बिहार की राजनीतिक व्यवस्था से संबंधित प्रश्न होंगे। भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत तथा बिहार के भूगोल से संबंधित खंड में भारत की योजना और भारत के भौतिक आर्थिक और सामाजिक भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व और प्रभाव से संबंधित तीसरे खंड से ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे जो भारत तथा बिहार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में उम्मीदवार की जानकारी की परीक्षा करें। इनमें प्रायोगिक पक्ष पर बल दिया जाएगा। BPSC Syllabus

 

इंटरव्यू (BPSC Interview)

बीपीएससी मुख्य परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया जाएगा। साक्षात्कार 120 अंकों का होगा। इसके अंतर्गत अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व पहलुओं की जांच की जाती है तथा उम्मीदवारों की प्रशासनिक योग्यता और निर्णय लेने की क्षमता का भी आकलन किया जाता है। BPSC Syllabus

BPSC वैकल्पिक पेपर

वैकल्पिक पेपर के अंतर्गत उम्मीदवार को नीचे दिए गए विषयों में से किसी एक विषय का चयन करने की आवश्यकता होती है। यह पेपर 300 अंकों का होता है तथा  इसके लिए ३ घंटे का समय निर्धारित है। मुख्य परीक्षा के अंतर्गत कुल 34 वैकल्पिक विषय होते है। वैकल्पिक पेपर का पाठ्यक्रम, पटना विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में तीन साल के डिग्री कोर्स के पेपर के समान होगा। वैकल्पिक विषयों की सूची निम्नलिखित है। BPSC Syllabus

1-कृषि
2-प्राणीशास्त्र
3-पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान
4-सांख्यिकी
5-वनस्पति विज्ञान
6-समाजशास्त्र
7-रसायन शास्त्र
8-वाणिज्य और लेखाकार
9-अर्थशास्त्र
10-विद्युत इंजीनियरिंग
11-भूगोल
12-मानव विज्ञान
13-भूविज्ञान
14-इतिहास
15-श्रम और सामाजिक कल्याण
16-सिविल इंजीनियरिंग
17-प्रबंधन
18-राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध
19-गणित
20-मैकेनिकल इंजीनियरिंग
21-दर्शनशास्त्र
22-भौतिकी
23-मनोविज्ञान
24-लोक प्रशासन
25-हिंदी भाषा और साहित्य
26-मैथिली भाषा और साहित्य
27-अंग्रेजी भाषा और साहित्य
28-पाली भाषा और साहित्य
29-उर्दू भाषा और साहित्य
30-अरबी भाषा और साहित्य
31-बांग्ला भाषा और साहित्य
32-फारसी भाषा और साहित्य
33-संस्कृत भाषा और साहित्य
34-कानून

What is the Pattern and Syllabus of BPSC prelims and mains Exam ?