Bharat Ke Rashtrapati

List of President of India Bharat ke Rashtrapati ka Naam भारत के राष्ट्रपतियों की सूची Bharat ke rashtrapati List of President of india First president of india First rashtrapati of india Rashtrapati name. india president name भारत के राष्ट्रपति bharat ke rashtrapati kaun hai second president of india

भारतीय संविधान में कहां गया है कि भारत का एक राष्ट्रपति होगा। भारत की संसदीय शासन व्यवस्था में राष्ट्रपति कार्यपालिका का औपचारिक प्रधान है और मंत्रिपरिषद कार्यपालिका की वास्तविक प्रधान। भारतीय संघ में राष्ट्रपति की स्थिति अमेरिकी राष्ट्रपति के स्थान पर ब्रिटिश सम्राट से अधिक मेल खाती है। संविधान में राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित होने वाले व्यक्ति के लिए योग्यताएं निश्चित की गई है जो इस प्रकार है। 
१-वह भारत का नागरिक हो।  
२-वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।  
३-वह लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने की योग्यता रखता हो।

भारत में राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक है। राष्ट्रपति का पद देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद होता है। राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसके अंतर्गत लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। राष्ट्रपति के पास भारतीय सेना का सर्वोच्च कमान होता है। राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। 

राष्ट्रपति संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होता है, लेकिन भारतीय संसद राष्ट्रपति, लोकसभा व राज्यसभा से मिलकर बनी होती है। राष्ट्रपति को संसद का अंग माना जाता है। हालांकि राष्ट्रपति को संसदीय विशेषाधिकार प्राप्त नहीं है। अनुच्छेद 53(1) में कहा गया है कि संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी और वह इसका प्रयोग इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा करेगा। राष्ट्रपति के शपथ का प्रारूप अनुच्छेद 60 में दिया गया है, जबकि अन्य पदाधिकारियों तथा संसद तथा राज्य विधान मंडल के सदस्यों के शपथ का प्रारूप तीसरी अनुसूची में दिया गया है। 

Bharat ke Rashtrapati ka Naam

भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची, कार्यकाल एवं उनका राजनितिक सफर इस प्रकार है। 

Bharat ke pratham rashtrapati

1-डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad)
(1884-1963)

कार्यकाल- 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक।

डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे जो बिहार राज्य से निवास करते थे।डॉ राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे तथा डॉ राजेंद्र प्रसाद ही एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जो कि 2 बार भारत के राष्ट्रपति के पद पर नियुक्त हुए। 

Second President of India

2-डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvapalli Radhakrishnan)
(1888 –1975)

कार्यकाल- 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक। 

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के द्वितीय राष्ट्रपति थे। डॉ राधाकृष्णन दर्शन शास्त्री के साथ साथ लेखक भी थे। इन्हीं के जन्म दिन 5 सितंबर को पुरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन आंध्र विश्वविद्यालय और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके थे। 

3-डॉ ज़ाकिर हुसैन (Dr. Zakir Hussain)
(1897 –1969)

कार्यकाल- 13 मई 1967 से लेकर 3 मई 1969 तक

डॉ जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 13 मई 1967 से लेकर 3 मई 1969 तक था। डॉ. जाकिर हुसैन आंध्र प्रदेश के निवासी थे। डॉ. जाकिर हुसैन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके थे तथा डॉ जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण और भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 

डॉ जाकिर हुसैन की मृत्यु के पश्चात 3 मई 1969 को वी.वी. गिरी कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। 

4-वी॰ वी॰ गिरि (वराहगिरी वेंकट गिरी)
(1894–1980)

कार्यकाल- 24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974 तक। 

वी.वी गिरी भारत के चौथे राष्ट्रपति थे। वी.वी गिरी भारत के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जो कार्यवाहक राष्ट्रपति और राष्ट्रपति दोनों पद पर आसीन रहे। वे भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित हुए थे। 

5- फ़ख़रुद्दीन अली अहमद (Fakhruddin Ali Ahmed)
(1905–1977)

कार्यकाल 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 तक। 

फखरुद्दीन अली अहमद भारत के दूसरे ऐसे राष्ट्रपति थे जिनकी कार्यकाल में ही मृत्यु हो गई थी। फखरुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के पश्चात बसप्पा दनप्पा जत्ती भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने जो मैसूर राज्य के मुख्यमंत्री थे। 

6-नीलम संजीव रेड्डी (Neelam Sanjiv Reddy)
(1913–1996)

कार्यकाल 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक

नीलम संजीव रेड्डी भारत के छठे राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे जो आंध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। इनका कार्यकाल 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक था। 

 India President Name

7-ज्ञानी जैल सिंह (Giani Zail Singh)
(1916–1994)

कार्यकाल- 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 तक 

ज्ञानी जैल सिंह भारत के सातवें राष्ट्रपति थे जो 1972 में पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री बने थे तथा वे 1980 में गृह मंत्री का कार्य भार भी संभाला था। 

8-रामास्वामी वेंकटरमण (Ramaswamy Venkataraman)
(1910–2009)

कार्यकाल- 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992 तक। 

रामास्वामी वेंकटरमन भारत के आठवें राष्ट्रपति थे जो 1942 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में जेल भी गए थे। 

9-शंकरदयाल शर्मा (Shankardayal Sharma)
(1918–1999)

कार्यकाल 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 तक। 

शंकर दयाल शर्मा भारत के नववें राष्ट्रपति थे। इन्होंने आंध्र प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में राज्यपाल का पद संभाला था, तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के संचार मंत्री भी रह चुके थे। 

10- के. आर. नारायणन (Kochheri Raman Narayanan)
(1920 –2005)

कार्यकाल- 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 तक।

के. आर. नारायण भारत के दसवें राष्ट्रपति थे। वे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके थे तथा चीन, तुर्की, थाईलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

 

11-ए. पी. जे. अब्दुल कलाम (A P J Abdul Kalam)
(1931-2015)

कार्यकाल 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक। 

एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का मिसाइल मैन कहा जाता है। ये मुख्यतः वैज्ञानिक है इन्होंने मिसाइल और परमाणु हथियार बनाने में अपना प्रमुख योगदान दिया था जिसके कारण उन्हें भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। 

12-प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil)
(जन्म 1934)

कार्यकाल 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक

प्रतिभा पाटिल भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति थी, जो राजस्थान की प्रथम राज्यपाल भी थी। 

13-प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee)
(जन्म 1935)

कार्यकाल- 25 जुलाई 2012 से 24 जुलाई 2017 तक

प्रणब मुखर्जी भारत सरकार में विदेश मंत्री, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य भार संभाल चुके है।

Bharat ke Vartaman Rashtrapati 

14- राम नाथ कोविन्द (Ram nath kovind)
(जन्म-1 अक्टूबर 1945) 

रामनाथ कोविंद भारत के वर्तमान राष्ट्रपति हैं इन्होने  25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया है। ये राज्य सभा के सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं। 

.