Geography of India

Geography Of India in hindi,geography questions,india and its geography-भारत पूर्णतया उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।उत्तर में यह हिमालय के ऊंचे शिखरों से भारत एक बहुत बड़े भौगोलिक विस्तार वाला देश हैं। geography of india, Indian geography in hindi, Indian geography notes, physiography of india, Indian geography GK quiz, 

भारत एक बहुत बड़े भौगोलिक विस्तार वाला देश हैं।उत्तर में यह हिमालय के ऊंचे शिखरों से घिरा है।पश्चिम में अरब सागर पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण में हिंद महासागर भारतीय प्रायद्वीप के तटों पर लहराते हैं।उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में समुद्र तक फैला यह उपमहाद्वीप भारतवर्ष के नाम से ज्ञात है, जिसे महाकाव्य तथा पुराणों में भारतवर्ष अर्थात् भरत का देश तथा यहां के निवासियों को भारती अर्थात् भरत की संतान कहा गया है। यूनानियों ने भारत को इंडिया तथा मध्यकालीन मुस्लिम इतिहासकारों ने हिन्द / हिंदुस्तान के नाम से संबोधित किया है। भारतीय इतिहास को अध्ययन की सुविधा के लिए तीन भागों में बांटा गया है- प्राचीन भारत, मध्यकालीन भारत एवं आधुनिक भारत।

Geography of India

  • भारत पूर्णतया उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।
  • यह उत्तर से दक्षिण तक 3214 किलोमीटर और पूरब से पश्चिम 2933 किलोमीटर तक फैला हुआ है।
  • इसकी भूमि सीमा की लंबाई लगभग 15200 किलोमीटर, तथा इसका क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।
  • भारत के कुल 7 सीमावर्ती देश हैं। उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान तथा पूर्व में म्यांमार और पश्चिमी बंगाल के पूर्व में बांग्लादेश स्थित है।
  • मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य भारत को श्रीलंका से अलग करते हैं।
  • भारत की मुख्य भूमि मुख्यतः चार भागों में बांटी गई है विस्तृत पर्वतीय प्रदेश, सिंधु और गंगा का मैदान, रेगिस्तानी क्षेत्र और दक्षिणी प्रायद्वीप।

भारतवर्ष की जलवायु सामान्य रूप से उष्णकटिबंधीय है। यहां पर चार ऋतु होती हैं शीत, ग्रीष्म, वर्षा तथा मानसून पश्चात ऋतु।

  • भारत को मुख्यता आठ वनस्पति क्षेत्रों में बांटा गया है- पश्चिमी हिमालय, पूर्वी हिमालय, असम, सिंधु का मैदान, गंगा का मैदान, दक्कन, मालाबार और अंडमान।
  • वन संपदा की दृष्टि से भारत विश्व का दसवां एशिया में चौथा स्थान है।
  • भारत का क्षेत्रफल संपूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत है।
  • भारतवर्ष में 92 राष्ट्रीय उद्यान तथा 500 वन्य प्राणी उद्यान है।
  • भारत के अंडमान निकोबार दीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा लक्ष्यदीप अरब सागर में स्थित है।
  • अरब सागर के तट पर स्थित राज्य कर्नाटक, केरल, गोवा, महाराष्ट्र तथा गुजरात है तथा केंद्र शासित राज्य माहे, दमन,द्वीप, एवं लक्ष्यदीप है।
.

बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित राज्य तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा एवं पश्चिमी बंगाल है. तथा केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी तथा अंडमान निकोबार दीप समूह है।

  • कर्क रेखा से उत्तर स्थित राज्य जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और बिहार है. तथा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली एवं चंडीगढ़ है।
  • कर्क रेखा पर स्थित राज्य राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवम मिजोरम है।
  • भारत और पाकिस्तान की सीमा से लगे भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर पंजाब राजस्थान और गुजरात है
  • भारत एवं चीन की सीमा से लगे भारतीय राज्य उत्तर से पूरब जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश ,उत्तरांचल, सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश हैं।

भारत एवं पाकिस्तान के बीच खींची गई रेखा रेडक्लिफ रेखा कहलाती है।

  • भारत और अफगानिस्तान के बीच डूरंड रेखा है,जो 1896 में सर डूरंड द्वारा निर्धारित की गई थी।
  • भारत एवं चीन की सीमा को मैक मोहन रेखा कहते हैं। यह रेखा 1914 में शिमला में निर्धारित की गई थी।
  • भारत एवं म्यांमार की सीमा से लगे राज्य अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर तथा मिजोरम है
  • भारत एवं बांग्लादेश की सीमा से लगे भारतीय राज्य त्रिपुरा, असम, मेघालय और पश्चिमी बंगाल है।
  • भारत एवं अफगानिस्तान की सीमा से लगा राज्य जम्मू और कश्मीर हैं।
  • भारत में द्वीपों की कुल संख्या 247 है।
  • बंगाल की खाड़ी में दीपों की कुल संख्या 204 है।
  • अरब सागर में द्वीपों की संख्या 43 है।
  • भारतीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से 5 घंटा 30 मिनट आगे है।
  • भारत की नर्मदा और ताप्ती नदी दो ऐसी नदियां है जो पश्चिम की ओर बहती हैं बाकी भारत की सभी नदियां पूरब की ओर बहती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केंद्रीय बैंक है इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 को की गई थी। इसका मुख्यालय मुंबई है। रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी 1949 को किया गया था।

भारत की मुख्य खाद्य फसल चावल है।

  • भारत में सोयाबीन का सर्वाधिक उत्पादन मध्यप्रदेश में होता है।
  • चीनी के उत्पादन और खपत में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है।
  • चाय के उत्पादन एवं उपभोग में भारत का विश्व में प्रथम स्थान है।
  • भारत की आबादी 120 करोड़ से अधिक हो चुकी है। यह चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है।
  • भारत की जलीय सीमा 5 देशों से मिलती है पाकिस्तान,मालद्वीव, श्रीलंका, बांग्लादेश एवं म्यांमार।

Geography Of India